फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Saint Premanand became a victim of AI, audio and video were tampered with

Mathura News: एआई का शिकार हुए संत प्रेमानंद, ऑडियो और वीडियो में की गई छेड़छाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Saint Premanand became a victim of AI, audio and video were tampered with
वृंदावन। ब्रज के चर्चित संत प्रेमानंद के प्रवचन के वीडियो में ऑडियो से छेड़छाड़ कर कुछ लोग अपने प्रोडक्ट बेच रहे हैं। इसकी जानकारी आश्रम के शिष्यों को हुई तो सोशल मीडिया पर अपील डालकर लोगों से सतर्क रहने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन



राधा नाम जप करने का आह्वान करने वाले संत प्रेमानंद महाराज के सोशल मीडिया पर बने भजन, उनके प्रवचन के मार्ग नामक पेज पर रोजाना वीडियो डाले जाते हैं। कुछ दिनों पूर्व किसी ने वीडियो में एआई का दुरुपयोग करके अपना उत्पाद बेचने संबंधी वीडियो को इस पर शेयर कर दिया। जिसमें ऐसा लग रहा है जैसे संत प्रेमानंद उन उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं और लोगों से उसे खरीदने का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन


श्रीहित राधा केलीकुंज की ओर से फेसबुक पेज भजन मार्ग पर एक पोस्ट की जिसमें कहा गया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) का दुरुपयोग कर कुछ अराजक तत्व अपने उत्पाद का प्रचार प्रसार वीडियो के माध्यम से कर रहे हैं जिससे कि भ्रमित होकर लोग उनके सामान को खरीदें। पोस्ट के अपील की गई है कि सभी सतर्क और सावधान रहें व ऐसी किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी में न फसें। कोतवाल रवि त्यागी ने बताया कि इस प्रकार की कोई भी तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





टोकन की एवज में उगाही का मामला आया था सामने

ऐसा पहली बार नहीं हुआ। पूर्व में भी केरीकुंज में संत प्रेमानंद के दर्शन और मिलने के मामले में उगाही का मामला सामने आ चुका है। टोकन की एवज में उगाही का मामला खुला तो संत ने प्रवचन के माध्यम से नाराजगी जाहिर की थी। साथ ही चेतावनी भी दी थी कि ऐसे कृत्य करने से बचें।





वेबसाइट से छेड़छाड़ में पिछले साल हुआ था मुकदमा दर्ज
पिछले साल 5 सितंबर को आश्रम के नाम पर फर्जी वेबसाइट तैयार कर उस पर छेड़छाड़ किए गए वीडियो अपलोड करने का मामला भी सामने आया था। इसमें संस्था के सचिव राजिंदर सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed