फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sahastradhara Rudrabhishek Performed with Ganges Water at Chintaharan Temple

Mathura News: चिंताहरण मंदिर में गंगाजल से किया सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sahastradhara Rudrabhishek Performed with Ganges Water at Chintaharan Temple
चिंताहरण महादेव मंदिर में गंगाजल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक के दौरान मौजूद लोग। 
बलदेव। अग्रवाल समाज संगठन बलदेव क्षेत्र और श्री राधारानी संकीर्तन मंडल की ओर से चिंताहरण महादेव मंदिर पर विश्व कल्याण, सुख-समृद्धि और शांति की कामना को लेकर गंगाजल से सहस्त्रधारा रुद्राभिषेक का आयोजन किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय संत कार्ष्णि बालयोगी महाराज, महंत केशवदास महाराज, अग्रवाल समाज संगठन के संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल होटल देवी कृपा, संयोजक संजीव अग्रवाल ने पूजन-अर्चन के साथ किया। आचार्य पंडित यतेंद्रवल्लभ शास्त्री और 11 आचार्य ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चारण से भगवान चिंताहरण महादेव का रुद्राभिषेक कराया। संत बालयोगी महाराज ने कहा कि भगवान शिव का रुद्राभिषेक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समस्त मानवता के कल्याण, सकारात्मक ऊर्जा, विश्व शांति का माध्यम है। इस दौरान बोली सेठ, मुकेश शास्त्री, संजीव गोयल, सोनू अग्रवाल, टोनी भगत, प्रतुल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, सुदीप बंसल, छैलबिहारी गोयल आदि मौजूद रहे। संस्थापक अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने संचालन करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया । संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed