{"_id":"684494c46ef193920b022cbe","slug":"saadabad-road-will-be-10-meters-wide-will-get-relief-from-traffic-jam-mathura-news-c-369-1-mt11009-130743-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सादाबाद मार्ग 10 मीटर होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सादाबाद मार्ग 10 मीटर होगा चौड़ा, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
मथुरा। शासन के निर्देश के बाद पीडब्ल्यूडी लक्ष्मीनगर से सादाबाद तक 10 मीटर रोड को चौड़ा करेगा। विभागीय अधिकारियों ने इसके निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन भेजा है। स्वीकृति के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
अधिकारियों के मुताबिक, सीएम योगी ने राज्य मार्ग के चौड़ीकरण करने के निर्देश दिए थे। साथ ही विभाग से प्रस्ताव भी मांगे थे, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने सिर्फ एक मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। यह मार्ग लक्ष्मीनगर से दाऊजी होते हुए सादाबाद तक जाता है।
इसकी लंबाई करीब 25 किलोमीटर है। इसका 17 किमी का एक हिस्सा जिले की सीमा में आता है। पीडब्ल्यूडी ने इसी मार्ग के चौड़ीकरण की योजना बनाई है। इसके बनने के बाद मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। साथ ही समय की बचत होगी। वर्तमान में रोड चौड़ा नहीं होने से राहगीरों को जाम में जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
सहायक अभियंता वीडी शर्मा ने बताया है कि मार्ग का निर्माण कराने की योजना बनाई है। करीब 50 करोड़ रुपये से मार्ग का चौड़ीकरण होगा। उन्होंने बताया है कि इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।