{"_id":"5d56c38d8ebc3e89a944ad95","slug":"ruthless-killing-mathura-news-agr401098659","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से ग्रामीण की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से ग्रामीण की निर्मम हत्या
विज्ञापन
मथुरा। घर से खेत को निकले ग्रामीण की सिर में धारदार हथियार से प्रहार करके निर्मम हत्या कर दी गई। शेरगढ़ के जमुनापार श्रीगोपाल के खेत में बाइक के पास ग्रामीण का शव पड़ा मिला। तलाश कर रहे परिजन शव को उठाकर घर ले आए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्या का कारण साफ नहीं है।
थाना शेरगढ़ के मोहल्ला नौशाद निवासी हंसराज (46) पुत्र नत्थीलाल बिल्लू प्रधान के यहां नौकरी करता था। 14 अगस्त की शाम ग्रामीण खेत की रखवाली के लिए निकला। सुबह तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। इसी बीच मल्लाह ने श्रीगोपाल के खेत में शव पड़ा होना बताया। परिजन शव को लेकर घर आ गए।
इसी बीच शेरगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई मूला ने अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि सिर में बांक से पांच प्रहार किए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी खून अधिक बहने से मौत हुई है। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।