फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rudeness from passenger when asked to go to bus station

Mathura News: बस स्टेशन चलने के लिए कहने पर यात्री से अभद्रता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Rudeness from passenger when asked to go to bus station
फरह। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली भले ही केंद्र व राज्य सरकार के लिए पूजनीय है। इसके बाद भी यहां के रोडवेज बस स्टेशन पर रोडवेज की बसें नहीं पहुंच रहीं। यात्रियों के कहने पर कर्मी अभद्रता करते हैं। ऐसा ही एक वाकया बृहस्पतिवार रात को भी हुआ।
विज्ञापन


फरह निवासी मुकेश कुमार शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे आगरा के अंतरराज्यीय बस स्टेशन से कई सवारियां फरह के लिए बैठीं। फरह आने से पहले चालक से बस नीचे की तरफ से बस स्टेशन ले जाने को कहने पर चालक भड़क गया। एआरएम से शिकायत की कहने पर कहने लगा मुख्यमंत्री से शिकायत कर दो। पूर्व सभासद मुकंद अग्रवाल का कहना है कि रोडवेज बस से संबंधित कई शिकायतें की गईं हैं लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देते हैं।
विज्ञापन




नहीं रोकते हैं बस



फरह से आगरा- मथुरा की ओर सवार होने वाले यात्री किराया बसों का इंतजार करते हैं। इसके बाद भी अधिकांश बसें नहीं रुकती हैं।




यात्रियों से अभद्रता कतई बर्दाश्त नहीं होगी। बृहस्पतिवार रात को जिस बस को चालक ने यात्री के साथ अभद्र व्यवहार किया है, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मदन मोहन शर्मा, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मथुरा डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed