{"_id":"670bff4de8cc133df006d17e","slug":"ruckus-on-news-of-religious-conversion-in-mathura-police-taken-house-owner-into-custody-and-questioning-him-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा: हिरासत में मकान स्वामी; घर से साहित्य और पर्चे समेत अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन की सूचना पर हंगामा: हिरासत में मकान स्वामी; घर से साहित्य और पर्चे समेत अन्य सामान बरामद
Sun, 13 Oct 2024 11:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:13 PM IST
सार
धर्म परिवर्तन की सूचना पर हिंदूवादी नेताओं ने हंगामा किया। पुलिस मकान स्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घर से साहित्य और पर्चे समेत अन्य सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र की गोवर्धन रोड स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में धर्म परिवर्तन की सूचना पर पुलिस दौड़ पड़ी। पुलिस ने मौके से मकान स्वामी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उसके घर से भारी मात्रा में दूसरे धर्म के साहित्य, पर्चे आदि बरामद किए हैं। हिंदूवादी नेताओं ने मौके पर हंगामा किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि रविवार सुबह सूचना मिली कि अमर कॉलोनी स्थित इंद्रपुरी कॉलोनी में कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत लिया और थाने भेज दिया। घर की तलाशी में भारी मात्रा में साहित्य, पर्चे आदि आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर केवल मकान स्वामी मिला। उसने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब थी। उसने प्रार्थना की तो सही हो गया। उसने किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया है। इधर, धर्म जागरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विजय गुर्जर, अजय शर्मा, नरेंद्र गुर्जर, विक्रम सिंह, अमित पचौरी, विनोद ठाकुर का आरोप है कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति अन्य लोगों का धर्म परिवर्तन करा रहा है।
इसी कारण उसने अपने घर में दूसरे धर्म का साहित्य समेत अन्य सामान जमा कर रखा है। इससे पहले भी थाना हाईवे में धर्म परिवर्तन के मामले प्रकाश में आते रहे हैं। कुछ समय पूर्व ही पुलिस ने एक दर्जन के करीब लोगों को धर्म परिवर्तन के आरोप में गिरफ्तार किया था।