फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS is worried on Pak-China border villages migrations 

पाक-चीन सीमा पर बसे गांवों से पलायन, संघ ने कहा- असुरक्षित हो जाएंगी सीमाएं 

Mon, 04 Sep 2017 04:23 AM IST
पुनीत शर्मा/ वृंदावन (मथुरा)
पुनीत शर्मा/ वृंदावन (मथुरा) Updated Mon, 04 Sep 2017 04:23 AM IST
विज्ञापन
RSS is worried on Pak-China border villages migrations 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक के आखिरी दिन पाकिस्तान और चीन सीमा पर बसे गांवों से पलायन बढ़ने पर चिंता जताई गई। 
विज्ञापन


संघ ने सीमावर्ती गांवों में रोजगार और शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। कहा कि नौजवानों को ‘योद्धा’ के रूप में स्थापित करना होगा ताकि संकट के समय में यह भी सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हो जाएं। पाक और चीन की सीमा पर बसे गांवों से पलायन हो रहा है।
विज्ञापन


संघ ने माना कि इन इलाकों में रहने वाले लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने में सिस्टम फेल साबित हुआ है। यदि यह गांव खाली हो जाएंगे तो सीमाओं की सुरक्षा करना बेहद मुश्किल होगा। ऐसे में सरकार को चाहिए कि इन गांवों में रहने वाले लोगों को रोजगार दे। शिक्षा के लिए स्कूल खोले जाएं। उन्हें विश्वास दिलाया जाए कि वह वहां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें- संघ की मुहिम, चीन के सामान का हो बहिष्कार    

महिलाओं को भी कुटीर उद्योग से जोड़ा जाए। संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि सेना और सरकार तो देश की सीमाओं को सुरक्षित करने में लगे ही हैं, आम आदमी की भी जिम्मेदारी है। 

पलायन तभी होता है जब इंसान अपने परिवार को असुरक्षित मानने लगता है। पलायन रोकने के लिए सरकार को ठोस कार्ययोजना बनानी होगी। संघ का सीमा जागरण मंच भी इसके लिए प्रयास करेगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed