फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RSS chief dr mohan bhagwat reaches at gau gram parkham in mathura

UP: मथुरा पहुंचे संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत...तीन दिन का रहेगा प्रवास, प्रशिक्षण वर्ग में करेंगे शिरकत

Thu, 12 Jun 2025 12:01 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 12 Jun 2025 12:01 PM IST
सार

संघ प्रमुख की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राम परखम जाने वाले रास्तों पर जगह जगह चेकपोस्ट बनाए गए है। 
 

विज्ञापन
RSS chief dr mohan bhagwat reaches at gau gram parkham in mathura
मोहन भागवत  - फोटो : mathura

विस्तार

संघ प्रमुख डाॅ. मोहन भागवत बृहस्पतिवार को तीन दिवसीय प्रवास पर मथुरा पहुंचे। वह गऊग्राम परखम में लग रहे प्रथम कार्यकर्ता विकास वर्ग सामान्य में शिरकत करेंगे। इस दाैरान कार्यक्रम स्थल पर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चाैबंद की गई है।
विज्ञापन


आरएसएस प्रमुख का काफिला बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े 11 बजे के करीब दिल्ली से सीधा गऊग्राम परखम पहुंचा। तीन दिन तक वह परखम में ही प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण वर्ग व अन्य कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। उनसे मिलने के लिए आसपास के जिलों से संघ के पदाधिकारी बुधवार से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। 
विज्ञापन


 

संघ प्रमुख के आगमन के चलते प्रशासन ने आगरा-मथुरा हाईवे पर बाद चौकी से लेकर परखम तक रूट डायवर्जन किया है। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।

संघ प्रमुख की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन भी अलर्ट पर है। ग्राम परखम जाने वाले रास्तों पर जगह जगह चेकपोस्ट बनाए गए हैं, यहां 24 घंटे पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही गऊग्राम तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी किया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed