Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Route diversions to remain in place until the 11th during the festive period

Mathura News: त्योहारों पर 11 तक रहेगा रूट डायवर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Route diversions to remain in place until the 11th during the festive period
मथुरा। दिवाली, भैयादूज और यम द्वितीय को देखते हुए 11 नवंबर तक शहर के साथ-साथ वृंदावन और गोवर्धन में रूट डायवर्जन प्लान लागू रहेगा। प्रमुख बाजारों में ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन

शहर में क्वालिटी तिराहा-विकास बाजार से आने वाले वाहन बीएन पोद्दार स्कूल, आर्य समाज फाटक से आने वाले बृज बिहार पार्किंग में खड़े होंगे। भरतपुर गेट से आने वाले वाहन स्टेट बैंक-टैंक चौराहा होकर बीएन पोद्दार स्कूल जाएंगे। चौक बाजार और मिलन तिराहे से प्रवेश बंद रहेगा। डीगगेट से वाहन स्टेट बैंक की ओर डायवर्ट रहेंगे। इनके लिए मल्टीलेवल पार्किंग और पोद्दार स्कूल में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं भारी वाहनों को मसानी से डीगगेट और वृंदावन की ओर भारी व व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। गोकुल रेस्टोरेंट से मसानी तक आ सकेंगे। गोवर्धन चौराहा, मंडी चौराहा और हाईवे कट से शहर की ओर आने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इन्हें टाउनशिप तिराहे से निकाला जाएगा। नए बस स्टैंड के लिए रोडवेज बसों का संचालन मालगोदाम रोड से होगा।
विज्ञापन

--
वृंदावन में ये रहेगी व्यवस्था
सौ शैया अस्पताल से आने वाले ऑटो व चार पहिया वाहन दारुक और मंडी पार्किंग में खड़े होंगे। एक्सप्रेसवे-मांट की ओर से भारी, व्यावसायिक, ऑटो व चार पहिया वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। नंदनवन कट से प्रेम मंदिर तिराहे तक सभी वाहनों पर रोक रहेगी। छटीकरा से वृंदावन की ओर जाने वाले वाहन मल्टीलेवल पार्किंग और वैष्णों माता मंदिर के सामने पार्क होंगी। निर्धारित रूट के तहत ई-रिक्शा और ऑटो नंदनवन कट-सुनरख तिराहे तक ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
गोवर्धन में बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश
10 नवंबर को गोवर्धन पूजा पर गोवर्धन में एकता तिराहे से थाने तक, सौंख अड्डा-राजीव तिराहा पेट्रोल पंप से दानघाटी मंदिर तक, डींग अड्डा से छोटी परिक्रमा तक, छटीकरा तिराहे से परिक्रमा मार्ग और मुखराई गेट से राधाकुंड पुलिस चौकी तक बिना पास के चार पहिया, ऑटो और भारी वाहनों बंद रहेंगे। जमुनावत बंबा बाईपास, मुखराई तिराहा, कुंजीलाल तिराहा, नीमगांव और महमूदपुर चौराहे से भी व्यावसायिक वाहन कस्बे में नहीं आएंगे। ये वाहन गोवर्धन बाईपास से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed