फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Route diversion implemented in Mathura on Bhai Dooj do not go on these routes

Bhai Dooj 2024: भाई दूज पर मथुरा में रूट डायवर्जन, जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें...इन रास्तों पर न जाएं

Sun, 03 Nov 2024 12:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Nov 2024 12:35 AM IST
सार

भाई दूज पर यमुना स्नान के लिए बड़ी संख्या में भाई-बहन मथुरा में आते हैं। ऐसे में जाम न लगे इसलिए पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। ये डायवर्जन रात 10 बजे तक लागू रहेगा। 

 

विज्ञापन
Route diversion implemented in Mathura on Bhai Dooj do not go on these routes
police demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में यम द्वितीया पर श्रद्धालुओं की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। रविवार रात 10 बजे तक यमुना घाट की ओर जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर वाहनों का प्रतिबंध रहेगा। केवल पैदल श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि रविवार को यम द्वितीया का स्नान होगा। इसलिए रविवार तक रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। उन्होंने बताया कि बंगाली घाट चौकी से श्री द्वारिकाधीश मंदिर मार्ग व चौक बाजार मार्ग होते हुए मिलन तिराहे, होली गेट से भरतपुर गेट मार्ग, भरतपुर गेट से चौक बाजार मार्ग तक केवल पैदल यात्री जाएंगे। इसके साथ ही आर्य समाज से बंगाली घाट मार्ग, मिलन तिराहे से चौक बाजार, मसानी तिराहे (कच्ची सड़क) से लाल दरवाजा चौक बाजार, गोकुरणनाथ तिराहे से चौक बाजार, होलीगेट से श्रीद्वारिकाधीश मंदिर मार्ग पर केवल पैदल यात्रियों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


 

कृष्णापुरी तिराहे से बंगाली घाट चौकी मार्ग, क्वालिटी तिराहे (विकास बाजार) से होली गेट की तरफ चार पहिया वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा डींग गेट चौराहे से भरतपुर गेट, केआर मोड से भरतपुर गेट चौराहे की ओर चोपहिया वाहन और ई-रिक्शा वाहन पर रोक लगाई गई है। यह वाहन अमरनाथ होकर गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। उन्होंने बताया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है। उन्होंने लोगों से जरूरी काम से ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
 

महापौर ने यम द्वितीया की तैयारियों का लिया जायजा
 महापौर विनोद अग्रवाल ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ यमुना के घाटों पर यम द्वितीया की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बंगाली घाट, विश्राम घाट एवं स्वामी घाट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर दिनरात सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पार्षद धनंजय सिंह, ब्रजेश अहेरिया, हनुमान गुर्जर, अंकुर गुर्जर, रामकृष्ण पाठक, अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, राजकुमार लवानियां आदि मौजूद रहे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed