{"_id":"667052addd5eb39bd3051ba3","slug":"ropeway-going-to-start-soon-in-barsana-devotees-able-to-reach-easily-to-see-aaradhya-radha-rani-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barsana: रोपवे है तैयार, आराध्या राधा रानी के दर्शन को आसानी से पहुंच सकेंगे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barsana: रोपवे है तैयार, आराध्या राधा रानी के दर्शन को आसानी से पहुंच सकेंगे भक्त
Mon, 17 Jun 2024 10:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 17 Jun 2024 10:35 PM IST
सार
बरसाना में रोपवे लगभग तैयार है। अब भक्त आराध्या राधा रानी के दर्शन को आसानी से पहुंच सकेंगे। वह राधा रानी के दर्शन कर अपने को कृतार्थ कर सकेंगे।
विज्ञापन
Barsana: रोपवे है तैयार
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में करीब एक दशक से कछुआ गति से चल रही रोपवे परियोजना अब साकार होने वाली है। इसके शुरू होने से चलने में असमर्थ श्रद्धालु भी अब श्रीजी के दर्शन को पहुंच सकेंगे। 18 जून यानी मंगलवार को रोपवे का प्रथम ट्रायल होगा।
विज्ञापन
ब्रज की महारानी राधा रानी की नगरी बरसाना के ब्रह्माचल पर्वत स्थित लाडली जी मंदिर के दर्शन के लिए रोपवे शुरू होने वाला है। यह परियोजना करीब एक दशक से कछुआ गति से चल रही है। इसके शुरू होने से चलने में असमर्थ भक्त भी आराध्या राधारानी के दर्शन को पहुंच सकेंगे। दर्शन कर अपने को कृतार्थ कर सकेंगे।
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों की देखरेख में 18 जून की शाम 4 बजे इसका ट्रायल किया जाएगा। सोमवार को रोपवे की दो ट्रालियां लगाकर इसे कंप्लीट किया गया है। सब कुछ ठीक रहा तो रोपवे से इसी हफ्ते राधा के भक्तों को अपनी आराध्या का दीदार करने का सौभाग्य प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन