{"_id":"6a00d6834d0a228456033308","slug":"robbery-mastermind-naresh-along-with-his-accomplice-arrested-in-khair-mathura-news-c-369-1-mt11009-146141-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डकैती का मास्टरमाइंड नरेश हिस्ट्रीशीटर साथी समेत खैर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डकैती का मास्टरमाइंड नरेश हिस्ट्रीशीटर साथी समेत खैर से गिरफ्तार
विज्ञापन
मथुरा। टैटीगांव में हुई डकैती के मामले में पुलिस को पांच दिन बाद दूसरी सफलता मिली है। डकैती की साजिश रचने वाले नरेश समेत दो आरोपियों को सुरीर पुलिस ने अलीगढ़ के खैर से गिरफ्तार किया है। उनके पास से पाजेब, 12.5 हजार रुपये व अन्य सामग्री बरामद की है। इससे पहले बृहस्पतिवार को पुलिस ने वारदात में शामिल दो बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
नरेश मुख्य रूप से नौहझील के रायपुर बांगर का रहने वाला है और वर्तमान में फरीदाबाद में रहकर किसी फैक्टरी में काम करता है। वहीं बावरिया गिरोह के सदस्य से उसकी मुलाकात हुई थी तो वह गिरोह में सक्रियता निभाने लगा। मार्च 2026 में नरेश ने साथियों के साथ मिलकर नौहझील क्षेत्र में पांच घरों में वारदात को अंजाम दिया था, लेकिन एक घर में केवल सोने के कुंडल मिल पाए थे। इन्हें भी पुलिस ने बरामद किया है।
बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नरेश ने टैंटीगांव को बेहतर समझा। यहां भाई की ससुराल होने से उसका टैंटीगांव में आना-जाना था। 18 अप्रैल को नरेश अन्य साथियों के साथ रेकी करने के लिए टैंटीगांव आया था। यहां घर की बनावट और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद 23 अप्रैल की रात को वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी अलीगढ़ के कस्बा खैर निवासी शत्रु सिंह के घर पर रुके हैं। पुलिस ने घर की घेराबंदी कर खैर के संग्रामपुर रोड निवासी सुभाष व नरेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पास से एक जोड़ी पाजेब, सात सिगरेट की डिब्बी, 12.5 हजार रुपये, एक अंगूठी, दो जोड़ी कानों के कुंडल और एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।