फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways has turned away, private vehicles are the only support for passengers

Mathura News: रोडवेज ने किया किनारा, डग्गामार वाहन ही यात्रियों का सहारा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Roadways has turned away, private vehicles are the only support for passengers
मथुरा। बृहस्पतिवार को छाता बाईपास से गुजरती रोडवेज बस।  - फोटो : mathura
मथुरा। छाता से गोवर्धन के लिए रोडवेज बस संचालित नहीं होने से लोगों को डग्गामार वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। हालांकि परिवहन निगम का पुराना बस स्टैंड छाता में बना तो है, लेकिन रोडवेज बसें यहां आती नहीं हैं। ग्रामीणों ने डिपो के अधिकारियों से बस संचालित करने की मांग की है।
विज्ञापन

छाता तहसील होने के बाद भी निगम के अधिकारी यहां से बसों को संचालित नहीं कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि गोवर्धन के लिए काफी संख्या में रोजाना यात्री जाते हैं, लेकिन बस नहीं मिलने से वह डग्गामार वाहनों का सहारा लेते हैं। बृहस्पतिवार को रामदीम सिंह गोवर्धन गिरिराजजी के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि वह रोडवेज आने के इंतजार में 30 मिनट तक खड़े रहे। जब बस नहीं मिली तो डग्गामार वाहन से गए।
विज्ञापन

कस्बा के लोगों ने बताया कि यहां पर बस नहीं आने से डग्गामार वाहनों की संख्या ज्यादा बढ़ गई है। परिवहन निगम के अधिकारी बाईपास से सभी बसों को संचालित करते हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों का कहना है कि छाता से बस संचालित करने की योजना बनाई थी, लेकिन यात्रियों की संख्या पर्याप्त नहीं मिलने से इसका संचालन बंद कर दिया गया था। यहां के लोगों की मांग को देखते हुए बस संचालित करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि छाता से गोवर्धन के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने के लिए प्लान बनाया था, इसका ट्रायल भी किया गया था, लेकिन यात्रियों की संख्या कम होने से निगम को नुकसान उठाना पड़ रहा था। इसलिए सेवा को बंद कर दिया गया।

लोगों की बात

रोडवेज बस नहीं होने से डग्गामार वाहन संचालक 30 से 40 रुपये तक गोवर्धन का वसूल करते हैं, अगर रोडवेज बस संचालित हो जाए तो राहत मिलेगी।
- ओमप्रकाश, छाता

परिवहन निगम के अधिकारी सुबह, दोपहर और शाम को एक-एक बस सेवा शुरू कर दे तो यहां के लोगों को सफर करने में कुछ राहत मिलेगी।
- वेद सिंह, छाता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed