{"_id":"682a2fae65808be40d05a1da","slug":"roadways-drivers-and-conductors-will-be-checked-before-being-assigned-duty-mathura-news-c-369-1-mt11008-129760-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: राेडवेज के चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाने से पहले होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: राेडवेज के चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाने से पहले होगी जांच
विज्ञापन
मथुरा। नए बस स्टैंड पर चालक का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट करते स्टेशन इंचार्ज राजेंद्र चतुर्वेदी।
- फोटो : mathura
मथुरा। बसों में हादसे रोकने के लिए परिवहन निगम लगातार सख्ती कर रहा है। अब चालकों-परिचालकों की ड्यूटी लगाने से पहले उनकी जांच की जाएगी। ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के साथ 14 बिंदुओं पर उनकी जांच होगी, इसके बाद ही इन्हें ड्यूटी स्लिप दी जाएगी। रोडवेज डिपो के बेड़े में 159 बसें शामिल हैं, जिसमें से वर्तमान में 146 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर हो रहा है। इन बसों की स्टेयरिंग संभालने वाले चालकों की अब जांच पहले की जाएगी।
रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि कई बार चालकों की लापरवाही के चलते हादसे हो जाते हैं। परिचालकों की भूमिका भी कई बार संदिग्ध देखी गई है। इन सबके दृष्टिगत चालक-परिचालकों की ड्यूटी निर्धारित 14 बिंदुओं को पूर्ण करते हुए सॉफ्टवेयर से लगाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गड़बड़ी पर ड्यूटी कक्ष ही नहीं डिपो के जिम्मेदार अधिकारी पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए दंड व्यवस्था प्रभावी कर दी गई है। ड्यूटी स्लिप पर ही इसका अंकन करने का निर्देश दिया गया है। यह व्यवस्था अनुबंधित बसों के चालक-परिचालकों पर भी लागू होगी।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि प्रवर्तन दलों से मार्ग पर बसों की चेकिंग करने का निर्देश देने के लिए कहा है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि निर्देशों पर अमल किया गया या नहीं। जांच के दौरान प्रवर्तन दल यथास्थिति अंकित करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यालय प्रवर्तन दलों को भी समान निर्देश जारी किया गया है। मार्ग से लौटकर आने के बाद भी चालक-परिचालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की जाएगी और ड्यूटी स्लिप पर सभी बिंदुओं की जांच रिपोर्ट अंकित की जाएगी।
विज्ञापन
ड्यूटी स्लिप से पूर्व और बाद में चालकों-परिचालकों की जांच की जा रही है। साथ ही सचल दल भी बसों की जांच करते हैं। कोई लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित पर जुर्माने के साथ कार्रवाई की जाएगी।
- मदन मोहन शर्मा, एआरएम