फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Roadways buses will be overloaded, fitness and repairs will begin.

Mathura News: रोडवेज बसों पर बढ़ेगा भार, फिटनेस और मरम्मत शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will be overloaded, fitness and repairs will begin.
मथुरा। त्योहार के सीजन में रोडवेज ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए बसों की फिटनेस जांच और मरम्मत का काम जोरों पर चल रहा है। दर्जनों बसों को वर्कशॉप में भेजकर उनकी तकनीकी जांच कराई जा रही है, ताकि त्योहारों के दौरान किसी प्रकार की खराबी या दिक्कत का सामना यात्रियों को न करना पड़े।
विज्ञापन


सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया कि दिवाली और छठ पर्व के चलते रोडवेज में यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। मथुरा से दिल्ली, आगरा, अलीगढ़, कानपुर और लखनऊ रूट पर यात्रियों का दबाव ज्यादा रहने की संभावना है। दूसरी तरफ ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से यात्री रोडवेज की ओर रुख करेंगे। इस हिसाब से भीड़ का दबाव बसों पर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

हालांकि विभाग के पास 193 बसें हैं और इनमें 80 प्रतिशत बसें नई हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बसें चलाने की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। त्योहारों के दौरान यातायात और संचालन सुचारू रखने के लिए बस स्टैंडों पर सुपरवाइजरों की तैनाती की जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्कशॉप में चल रहा काम
फिटनेस जांच में बसों के ब्रेक, टायर, इंजन और इलेक्ट्रिकल सिस्टम की पूरी जांच की जा रही है। जिन बसों में खराबी पाई जा रही है, उन्हें तुरंत वर्कशॉप में भेजा जा रहा है। ताकि त्योहार से पहले सभी वाहन तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed