{"_id":"68b36021b73e33a2f406ed26","slug":"roadways-bus-for-barsana-every-10-minutes-mathura-news-c-369-1-mt11008-135066-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बरसाना के लिए हर 10 मिनट में रोडवेज बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बरसाना के लिए हर 10 मिनट में रोडवेज बस
विज्ञापन
रोडवेज बस
- फोटो : mathura
मथुरा। बरसाना में राधा अष्टमी मनाने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो इसके लिए परिवहन निगम ने शनिवार से ही बसों का संचालन शुरू कर दिया। इस बार मथुरा डिपो से 107, वृंदावन डिपो से 40 और आगरा डिपो की 25 बसें बरसाना के लिए सोमवार तक दौड़ेंगी। हर 10 मिनट में एक बस बरसाना के लिए रवाना होगी।
नए बस स्टैंड के स्टेशन अधीक्षक संतोष अग्रवाल ने बताया कि शनिवार से ही कई शहरों से श्रद्धालु राधा अष्टमी मनाने के लिए आ रहे हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो इसके लिए पर्याप्त बसें चलाई गई हैं। उन्हाेंने कहा कि इन बसों की निगरानी के लिए डिपो के वरिष्ठ अधिकारी लगाए गए हैं, जिससे बस संचालन में परेशानी नहीं हो।
उन्होंने कहा कि सभी बसों की सूची नंबर से चस्पा कर दी गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी पर भी काफी संख्या में श्रद्धालु कान्हा की नगरी में जन्मोत्सव मनाने आए थे। राधा अष्टमी पर किसी को सफर में परेशान नहीं होना पड़े, इसके लिए आगरा डिपो से भी बसें आ गई हैं, जो बरसाना के लिए जा रही हैं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
राधा अष्टमी पर श्रद्धालुओं के लिए संचालित होने वाली बसों की निगरानी कंट्रोल रूम से रखी जाएगी। बरसाना बस स्टैंड और नए बस स्टैंड पर सभी बसों की निगरानी रखी जा रही है। गर्मी में बसों में सफर करने वाले श्रद्धालु को परेशानी नहीं हो इसके लिए ग्लूकोज भी बसों में रखा गया है।