{"_id":"694280cc44ca2d7d8704d39e","slug":"roadways-bus-collides-with-tanker-on-jaipur-bareilly-highway-12-injured-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा न्यूज: जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत, परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा न्यूज: जयपुर-बरेली हाइवे मार्ग पर रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत, परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल
Wed, 17 Dec 2025 03:37 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 17 Dec 2025 03:37 PM IST
सार
मथुरा में जयपुर-बरेली हाईवे पर बुधवार को रोडवेज बस और टैंकर की भिड़ंत में एक दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना राया क्षेत्र के अंतर्गत जयपुर बरेली हाइवे मार्ग पर हाथरस परिवहन डिपो की बस और टैंकर में भिड़ंत होने के दौरान परिचालक सहित एक दर्जन यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार मथुरा से हाथरस डिपो की बस सवारियां भरकर बरेली जा रही थी। बस कोयल कट से नीचे उतार रही थी, तभी कोलतार से भरे टैंकर से भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर हाइवे प्रभारी राजेश यादव, इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद कुमार पहुंच गए।
घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे में बस परिचालक नवीन उपाध्याय निवासी सीरिया की बस में फंस गया, जिसे बमुश्किल बस से निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद बस चालक औऱ टैंकर चालक मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने अन्य वाहनों से बस की सवारियों को अपने गंतव्य को पहुंचाया।