{"_id":"6af20fa06c2520937b0987d3","slug":"road-safety-work-will-be-done-at-a-cost-of-rs-165-crore-on-10-routes-mathura-news-c-369-1-mt11023-155608-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 10 मार्गों पर 1.65 करोड़ से होंगे सड़क सुरक्षा के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 10 मार्गों पर 1.65 करोड़ से होंगे सड़क सुरक्षा के कार्य
विज्ञापन
मथुरा। जनपद के 10 मार्गों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा इन कार्यों पर कुल 1.65 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। इनमें चार कार्य प्रांतीय खंड और छह कार्य निर्माण खंड-एक द्वारा कराए जाएंगे।
प्रांतीय खंड द्वारा 75 लाख रुपये से चार कार्य कराए जाएंगे। इनमें कंजौली घाट सेतु के पहुंच मार्ग पर 18 लाख, चुरमुरा घाट सेतु के पहुंच मार्ग पर 15 लाख और फरह-अछनेरा मार्ग के चैनेज 4.00 व 7.80 पर स्थित लघु सेतु पर सड़क सुरक्षा कार्य के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वही छाता-बरसाना मार्ग के किमी एक, आठ और 15 पर ओवरहेड लगाने के लिए 27 लाख रुपये खर्च होंगे। पहले तीन कार्यों को तीन माह और ओवरहेड कार्य चार माह में पूरे किए जाएंगे।
निर्माण खंड-एक की द्वारा छह मार्गों पर 90.50 लाख रुपये से सड़क सुरक्षा कार्य किए जाएंगे। इनमें राया-बलदेव मार्ग पर 11 लाख, राया-सादाबाद मार्ग पर 14.5 लाख, सौमना-खैर-टैंटीगांव मार्ग पर 20 लाख, मीरपुर से हसनपुर एवं नावली होते हुए पचहरा मार्ग पर 09 लाख, मांट से जावरा एवं जैसवां होते हुए बकला मार्ग पर 18 लाख और राया-मांट मार्ग पर 18 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। अधिशासी अभियंता गुलवीर सिंह के अनुसार सड़क सुरक्षा के 10 कार्यों की टेंडरिंग प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही इनके कार्य आरंभ करा दिए जाएंगे।