फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   road

जल निगम ने नहीं बनवाया खोदा गया मार्ग

Sat, 02 Nov 2019 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
road
वृंदावन। पाइप लाइन डालने के लिए खोदा गया मथुरा वृंदावन मार्ग अभी तक जल निगम द्वारा दुरुस्त नहीं किया गया है। मुख्य मार्ग का करीब 4 किलोमीटर हिस्सा टूटा फूटा है। जिससे होकर आम राहगीर व देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु हिचकोले खाते तीर्थनगरी में प्रवेश करते हैं।
विज्ञापन

मथुरा वृंदावन मार्ग स्थित मुखर्जी पार्क पंपिंग स्टेशन व पागल बाबा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के बीच करीब दो माह पूर्व जलनिगम द्वारा पाइप लाइन डलवाई गई थी। पाइप लाइन डलवाने के लिए मथुरा वृंदावन मार्ग को करीब दो फुट चौड़ाई में खोद दिया गया था। अब तक इस मार्ग को बनवाया नहीं गया है। इस मार्ग से होकर श्रद्धालु निकलते हैं। जो टूटे हुए मार्ग पर परेशान होते रहते हैं।
विज्ञापन

मिर्जापुर धर्मशाला के सामने चाय नाश्ते की दुकान लगाने वाले राजकुमार ने बताया कि सड़क टूटने के कारण यहां हर समय धूल ही धूल उड़ती रहती है। ग्राहकों की संख्या में बहुत गिरावट आई है। वनखंडी निवासी दयाशंकर का कहना है कि इस मार्ग से होकर गुजरने में गिरने का डर बना रहता है। यहां आए दिन दुपहिया वाहन चालक गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मथुरा जाने का प्रमुख मार्ग है। तीर्थ पुरोहित राकेश गौतम ने बताया कि बाहर से आने वाले तीर्थयात्री प्रशासन को कोसते हैं।
अपर नगर उपायुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी का कहना है कि कई बार जल निगम को मौखिक व लिखित रूप से इस मार्ग की मरम्मत करने को कहा गया है। लेकिन जलनिगम इस मार्ग को बना नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed