{"_id":"5ec26eec8ebc3e90393c1028","slug":"road-accident-on-express-way-mathura-mathura-news-agr4423089187","type":"story","status":"publish","title_hn":"नींद की झपकी में पलटी कार, एक मरा, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नींद की झपकी में पलटी कार, एक मरा, पांच घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस वे पर रविवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार चालक को झपकी लगने पर डिवाइडर से टकरा कर दूसरे रोड पर पलट गई। इससे कार सवार एक युवक की मौत हो गई और चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एक्सप्रेस वे कर्मचारियों व पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भेजा।
जबीर आलम पुत्र गफ्फार निवासी रत्नमाला थाना बगहा जिला पश्चिमी चंपारण बिहार अपने साथी मोहम्मद बहाव, जावेद रहमान, मोहम्मद मेहराब और शकील दिल्ली में मैकेनिक का काम करते थे। लॉकडाउन में इनका काम-धंधा बंद हो गया था। दिल्ली में वे डेढ़ माह से रुके हुए थे। सभी ने अपने गांव पहुंचने के लिए एक कार बुक कर ली।
चालक सुखदेव निवासी चमोली उत्तराखंड अपनी अर्टिका कार में लेकर नोएडा से यमुना एक्सप्रेस वे होते हुए आगरा की ओर जा रहा था। रविवार रात 12 बजे माइल स्टोन 91 व गांव हरनौल के निकट चालक को नींद की झपकी आते ही तेज रफ्तार कार बेकाबू हो गई और डिवाइडर से टकरा कर दूसरे रोड पर जाकर पलट गई।
विज्ञापन
हादसे में सभी लोग घायल हो गए। एक्सप्रेस वे कर्मियों व सुरीर पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया है कि जबीर आलम (23) ने अस्पताल लाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।