{"_id":"5872841e4f1c1b1529ba82de","slug":"rld-leader-jayant-chaudhary-addressed-a-assembly","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया छल: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार ने किसानों के साथ किया छल: जयंत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sun, 08 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
जयंत चौधरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों को छला है। उन्होंने भाजपा को किसान, मजदूर, गरीब विरोधी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की जनता को मूर्ख बनाने वाला करार दिया। नोटबंदी पर 50 दिन मांगने वाले पीएम अभी तक स्थिति को सामान्य नहीं करा सके हैं।
मगोर्रा और गांव उस्फार में हुई किसान गोष्ठी में उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने कहा कि चुनावों में अच्छे दिनों की बात करने वाले प्रधानमंत्री ने जनता के साथ धोखा किया है।
केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भाजपा की सरकार बनते ही सबसे पहले सभी राज्यों को लिखी चिट्ठी में कहा कि किसानों की फसल की खरीद राज्य स्वयं करें और गेहूं के आयात को दस प्रतिशत कम किया, भंडार की खरीद पर रोक लगा दी। इससे किसानों को फसल का वास्तविक मूल्य नहीं मिल पाया।
विज्ञापन
बड़े-बडे़ वादे करने वाली केंद्र सरकार वादे पूरे नहीं कर सकी है। गठबंधन से साफ इंकार करते हुए जयंत ने अकेले दम पर चुनाव लड़ने की बात कही। कुंवर नरेंद्र सिंह ने जयंत को तलवार भेंट करते हुए किसानों की समस्याएं रखीं।
कार्यकर्ताओं ने जयंत को माला पहनाई और चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया। मंच से रागनी का कार्यक्रम भी हुआ। रालोद नेता पंडित हरीश शर्मा, ताराचंद गोस्वामी, राजेंद्र सिंह सिकरवार, युवा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र नरवार, रामवीर सिंह भरंगर, बाबूलाल, सुरेश भगत, गोविंद चौधरी, राजपाल सिंह भरंगर, जुगेंद्र चौधरी, विजय सिंह कुंतल, जयप्रकाश, कुंवरचंद रावत आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चत्तर सिंह, संचालन जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह ने किया।
जनता के मध्य काम करेंगे नरेंद्र: जयंत
मगोर्रा की किसान गोष्ठी में रालोद महासचिव जयंत चौधरी ने जनता की तरफ इशारा करते हुए कहा कि कुंवर नरेंद्र सिंह आपके मध्य काम करेंगे। यह काफी मेहनती हैं। इस संबंध में पूछने पर जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर का कहना है कि उन्होंने केवल इशारा किया है। उम्मीदवार की घोषणा विधिवत रूप
से रालोद मुखिया करेंगे।