{"_id":"5dffa8d38ebc3e87943c12c5","slug":"rit-in-highcourt-for-stop-the-promotion-mathura-news-agr4212942186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैकलॉग सफाईकर्मियों का प्रमोशन रुकवाने पहुंचे हाईकोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैकलॉग सफाईकर्मियों का प्रमोशन रुकवाने पहुंचे हाईकोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। वर्ष 2010 में भर्ती हुए नगर निगम के 30 कर्मचारियों का प्रमोशन वापिस न होने से नाराज सफाई कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जानकारी रहे हाईकोर्ट के ही एक आदेश के बाद पूरे प्रदेश के अनुसूचित जाति के सफाईकर्मियों का प्रमोशन वापस हो गया था । जबकि अन्य जातियों के भर्ती हुए कर्मचारियों का प्रमोशन वापिस नहीं हुआ था।
वर्ष 2010 में 33 सफाईकर्मियों की भर्ती हुई थी। इसमें सभी जातियों के कर्मचारी शामिल थे। सभी का प्रमोशन भी हुआ और यह सफाईकर्मी से बाबू बन गए। प्रमोशन को लेकर हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद पूरे प्रदेश से अनुसूचित जाति के सफाईकर्मियों का प्रमोशन वापिस हो गया जबकि सामान्य तथा पिछड़ी जाति के सफाईकर्मी बाबू के पद पर ही कार्यरत हैं। इसे लेकर स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भगवान सिंह उर्फ भोला ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। उन्होंने बताया कि इस रिट में उन्होंने मथुरा में तैनात 30 बाबुओं का प्रमोशन वापिस करने की मांग की है। यह सभी बैकलॉग सफाईकर्मी से प्रमोशन होकर बाबू बने हैं।