{"_id":"65c003e79a06bb5b4d058f5c","slug":"rifle-of-the-person-who-fired-in-mayur-vihar-confiscated-license-will-be-canceled-mathura-news-c-369-1-mt11004-108114-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मयूर विहार में फायरिंग करने वाले की रायफल जब्त, होगा लाइसेंस निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मयूर विहार में फायरिंग करने वाले की रायफल जब्त, होगा लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मयूर विहार में दो दिन पहले गाय का गोबर डालने को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में की गई फायरिंग के मामले में गोपालक द्वारा फायरिंग करने वाले पड़ोसी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध शांतिभंग के मामले में कार्रवाई और उसकी राइफल जब्त कर ली है।
दो फरवरी की दोपहर करीब तीन बजे मयूर विहार निवासी कुंवरपाल सिंह शर्मा की पत्नी कुसुम शर्मा गाय का गोबर डाल रही थी। तभी उसके पड़ोसी विष्णु शर्मा ने गाली-गलौज कर दी और छत पर चढ़कर लाइसेंसी रायफल से फायरिंग कर दी।
इस मामले में कुंवरपाल ने विष्णु शर्मा के विरुद्ध वृंदावन कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ कर शांतिभंग के मामले में कार्रवाई की है और जिस रायफल से गोली चली उसे जब्त कर लिया। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि रायफल के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।