फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Revenue team freed possession of Azampur sports ground

राजस्व टीम ने कब्जा मुक्त कराया आजमपुर खेल मैदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Revenue team freed possession of Azampur sports ground
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत शनिवार को सदर तहसील की राजस्व टीम ने आजमपुर खेल मैदान को कब्जा मुक्त कराया। इस दौरान नगर निगम और तहसील तथा क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रशांत नागर को गांव आजमपुर के खेल मैदान पर कब्जे को लेकर शनिवार को थाना दिवस पर शिकायत दर्ज हुई थी। इसका तत्काल संज्ञान लेते हुए एसडीएम प्रशांत नागर थाना दिवस खत्म होने के बाद राजस्व टीम के साथ गांव आजमपुर पहुंचे। यहां खेल मैदान में लोगों ने चाहरदीवारी बना दी थी। इसे राजस्व टीम ने हटाते हुए अपने कब्जे में लिया।
विज्ञापन

इधर, वार्ड संख्या 37 स्थित प्रभु नगर (अपना नगर) की नालियों को रोके जाने व सार्वजनिक मार्ग पर अतिक्रमण के संबंध में शिकायत की गई है। प्रवर्तन दल की ओर से संदर्भित स्थल का निरीक्षण करते हुए शिकायत को सही पाया गया। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त डीके सिंह के नेतृत्व में प्रभु नगर की नालियों व सार्वजनिक मार्ग पर किए अतिक्रमण को ध्वस्त कराकर नाली/सार्वजनिक रास्ते को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान क्षेत्रीय स्वच्छता अधिकारी सुरेंद्र यादव, स्वच्छता निरीक्षक विपिन कुमार व मुकेश शर्मा, अवर अभियंता मुनिदेव, प्रवर्तन दल के सूबेदार राजेश कुमार, नायब सूबेदार पदम सिंह, नायब सूबेदार राजेश कुमार, पीपी सिंह, दिगंबर सिंह, योगेश कुमार, धर्मवीर, नरेंद्र सिंह, पंकज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed