{"_id":"674b5e57247ec59a4307c944","slug":"retired-inspectors-sons-opened-fire-in-dispute-with-neighbor-mathura-news-c-369-1-mt11009-121430-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पड़ोसी से विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटों ने की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पड़ोसी से विवाद में सेवानिवृत्त दरोगा के बेटों ने की फायरिंग
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र में मामूली कहासुनी पर सेवानिवृत्त दरोगा और उसके बेटे ने हाथ में लाइसेंसी हथियार लेकर लहराते हुए वीडियो बना रहे एक युवक पर गोली चला दी। युवक बाल-बाल बच गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पिता-बेटों को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को आंबेडकर कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामवीर सिंह ने पड़ोस में रहने वाले युवक सोनू से कबाड़ी बोल दिया। इसे लेकर सोनू ने विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। गुस्साए सोनू ने रामवीर में थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ता देख रामवीर के बेटे पहुंच गए। इस दौरान सोनू वहां से भागकर छत पर चढ़ गया।
आक्रोशित रामवीर के बेटे जीतेंद्र उर्फ जीतू व रोबिन दो लाइसेंसी बंदूक निकाल कर गाली-गलौज करने लगे। सोनू अपनी छत से वीडियो बनाने लगा। इस दौरान जीतेंद्र ने फायरिंग कर दी। सोनू ने फायरिंग वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया है कि सोनू के भाई राजेश की तहरीर पर पिता व दोनों बेटों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले में रामवीर सिंह व जीतू उर्फ जीतेंद्र और रोबिन को गिरफ्तार किया। इनके पास से लाइसेंसी दो बंदूक भी बरामद की हैं।