{"_id":"682e246fd194383b1f083318","slug":"responsibility-given-to-celebrate-the-birth-anniversary-of-rani-ahilyabai-holkar-mathura-news-c-369-1-mt11002-129924-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारी
विज्ञापन
मथुरा। रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुई बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी।
- फोटो : mathura
मथुरा। रानी अहिल्याबाई होल्कर के 31 मई को मनाई जाने वाली जयंती की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा जिला एवं महानगर की अलग-अलग स्थानों पर संगोष्ठी हुई। जिला कार्यालय पर हुई संगोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने की। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान थीं।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। बैठक में पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महान शासक थीं। कार्यक्रम सह संयोजक मुदिता शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने बताया कि मथुरा जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में रानी अहिल्याबाई की जयंती पर संगोष्ठी होगी।
जिला महामंत्री अनिल चौधरी, देवेंद्र शर्मा, चंद्रवीर सोलंकी, अमन ठाकुर, तरुण सैनी, नमामि गंगे के संयोजक रसिक बिहारी शर्मा, नरेंद्र गौतम, वीरेंद्र शर्मा, मनीष ओझा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर, भाजपा महानगर के पदाधिकारियों ने बीएसए रोड स्थित मुकुंद धाम में संगोष्ठी की। शुभारंभ मुख्य वक्ता व प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, महापौर विनोद अग्रवाल, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक ठा. मेघश्याम, बाल संरक्षक आयोग के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी व अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया।
मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बताया। भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने भी विचार रखे।
पूर्व ऊर्जा मंत्री रविकांत गर्ग, पूर्व महानगर अध्यक्ष चेतन स्वरूप पाराशर, पन्नालाल गौतम, निरंजन सिंह धनगर, डॉ. डीएन गौतम, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, हीरा सिंह, रामकिशन पाठक, संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा आदि मौजूद थे।