फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Residents are troubled by the entry of outside vehicles.

Mathura News: बाहरी वाहनों की एंट्री से शहरवासी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Residents are troubled by the entry of outside vehicles.
शहर के अंदर तक पहुंची बाहरी नंबर की कार। 
वृंदावन। शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश के कारण यातायात व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है। खासकर शाम के समय प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लगने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रेम मंदिर से मल्टी पार्किंग तक का कुछ मिनट का सफर घंटों में पूरा हो रहा है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि बाहरी वाहनों के शहर में प्रवेश करने से मुख्य सड़कों के साथ-साथ छोटी-छोटी गलियां भी जाम की चपेट में आ रही हैं। इससे स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं दोनों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए तैनात पुलिसकर्मी अधिकतर वाहनों को पार्किंग में लगाने की व्यवस्था में व्यस्त नजर आते हैं, जबकि सड़कों पर बढ़ते जाम की समस्या का प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है। पुलिस अधिकारियों को दावा है कि शहर में बाहरी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और निर्धारित व्यवस्था के तहत ही वाहनों को अंदर आने दिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed