{"_id":"6499e0e99af37997650c4ec4","slug":"resentment-in-brahmin-organizations-for-not-being-invited-to-the-chief-ministers-program-mathura-news-c-29-1-mtr1002-95386-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न बुलाने पर ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में न बुलाने पर ब्राह्मण संगठनों में नाराजगी
विज्ञापन
वृंदावन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पर्यटक सुविधा केंद्र पर संतों के साथ हुई बैठक में विप्र समाज को न बुलाने पर ब्राह्मणों ने नाराजगी व्यक्त की है।
मारुति नगर स्थित सीएल शिशु निकेतन में सोमवार को हुई बैठक में ब्राह्मण सेवा संघ के संस्थापक चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुखिया जब भी वृंदावन आते हैं उनसे यहां के ब्रजवासियों को मिलने नहीं दिया जाता, प्रशासन ने कुछ गिने चुने संतों को ही वृंदावन का प्रतिनिधि मान लिया है। ब्राह्मण महासभा के संस्थापक सुरेशचंद्र शर्मा एवं संघ के अध्यक्ष सत्यभान शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने यहां के तीर्थ पुरोहितों एवं विप्रजनों के साथ कभी सार्थक चर्चा नहीं की।
स्थानीय लोगों की समस्या की जानकारी बेहतर होगी। भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महानगर अध्यक्ष श्याम कुमार शर्मा और चंद्रनारायन शर्मा ने कहा कि बाहर के आए चंद साधु-संत यहां की वास्तविकता से परिचित नहीं हैं। प्रशासन के दबाव में वह मुख्यमंत्री को गुमराह कर देते हैं। बैठक में तीर्थ पुरोहित पंडा सभा के संगठन मंत्री महेश भारद्वाज, सारस्वत सभा के अध्यक्ष बिहारीलाल शास्त्री, रविकांत गौतम, धर्मेंद्र गौतम लीला, ब्रजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे।