Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Renovation of Ading bypass stalled due to disruption in bitumen supply

Mathura News: बिटुमिन की आपूर्ति अटकने से रुका अड़ींग बाईपास का नवीनीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Renovation of Ading bypass stalled due to disruption in bitumen supply
मथुरा। कई वर्ष से बदहाल अड़ींग बाईपास का नवीनीकरण कार्य शुरू तो हुआ लेकिन दो दिन चलकर ही बंद हो गया। एक माह बाद भी इसका कार्य चालू नहीं हो सका है। बताया गया है कि विटुमिन की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण कार्य अटका पड़ा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड द्वारा मथुरा-गोवर्धन मार्ग स्थित अड़ींग बाईपास की मात्र दो किलोमीटर सड़क का करीब दो करोड़ रुपये से नवीनीकरण कार्य कराया जा रहा है। स्वीकृति और टेंडरिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब एक माह पूर्व इसका कार्य तो शुरु करा दिया गया, लेकिन दो दिन बाद ही कार्य बंद हो गया है। तभी से कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

वहीं अधूरे कार्य के चलते राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधूरी डामर की परत पर दोपहिया वाहन स्लिप हो रहे हैं। एक्सईएन गुलवीर सिंह ने बताया कि विटुृमिन की दरों में दोगुने तक अंतर आने और आपूर्ति में विलंब के कारण ठेकेदार ने फिलहाल कार्य रोक दिया है। दरों में स्थिरता आने और आपूर्ति सुचारु होते ही ठेकेदार द्वारा कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed