{"_id":"b9f94b2fbb1cb9f95eb9b722963ac3f8","slug":"remembring-deendayal-upadhyay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘देश दीनदयाल उपाध्याय का ऋणी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘देश दीनदयाल उपाध्याय का ऋणी’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Thu, 11 Feb 2016 08:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों का पूरे सच्चाई के साथ अनुसरण ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने देश को सही दिशा प्रदान की थी। समूूचा देश उनका ऋ णी है। केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने इन शब्दों के साथ यहां दीनदयालधाम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में संतोष गंगवार ने कहा कि देश को उनके दर्शन की महती जरूरत है। उनका दर्शन आज भी देश को सही रास्ता प्रशस्त करता है। वर्तमान राजनीति कलुषित हो रही है। भाजपा की केंद्र सरकार दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चल रही है। उनके सपनों को साकार किया जा रहा है।
क्षेत्र संचालक उत्तर क्षेत्र आरएएस बजरंग लाल गुप्त ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन लौकिक ही नहीं अलौकिक भी है। उनका दर्शन वर्तमान समस्याओं का हल है। उनका दर्शन था कि राजनीति और सत्ता से देश का उत्थान नहीं हो सकता। आम आदमी को मिल कर सहयोग करना होगा। तभी देश का विकास होगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सूर्या फाउंडेशन के संस्थापक व स्मारक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने भी दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। इससे पूर्व उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्पा अर्पित किए।
डा. रोशन लाल, अशोक टैंटीवाल, स्मारक समिति के निदेशक पदम, भाजपा के बांकेबिहारी माहेश्वरी, दुर्ग सिंह चौहान, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, रामेश्वर, कारिंदा सिंह, रविकांत गर्ग, अजय कुमार पोइया, राजदर्शन पचौरी, देवेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
पुंडीर के गीत ने मोहा मन
सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र पुंडीर के गीत ने हर किसी का मन मोह लिया। गीत मां की महिमा के बारे में था। आयोजन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर 16 पेज की पुस्तक का विमोचन भी केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किया।
2017 के मिशन में भाजपा लड़ेगी मुद्दे पर
केन्द्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा कि प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा का कोई ब्रांड एंबेसडर नहीं होगा। भाजपा का समूचा चेहरा काम करेगा। पार्टी अपने मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। विकास कार्यों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहा गया है। बरेली और दीनदयालधाम के विकास के सवाल पर उन्होंने फर्रुखाबाद और बरेली के विकास की कहानी सुना दी।
गंगवार ने कहा कि देश की समस्या देश के अंदर ही हल होंगी। मोदी विदेशों में दौरा क्याें कर रहे हैं, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और दर्शन का प्रसार करने के लिए प्रधानमंत्री विदेश दौरे कर रहे हैं। इस दौरान अशोक टैंटीवाल, बजरंग लाल, ज्ञानेन्द्र शर्मा, महीपाल सिंह, भीकम चंद, जिलाध्यक्ष डॉ. डीपी गोयल आदि मौजूद रहे।