फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Remembering the then SP City and SO who were martyred

Mathura News: शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी और एसओ को किया याद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Remembering the then SP City and SO who were martyred
शहीद पुलिस अ​धिकारियों को सलामी देते एसएसपी
मथुरा। नौ साल पहले जवाहर बाग को खाली कराने के दौरान शहीद हुए तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष फरह संतोष यादव को पुलिस लाइन में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गई। जिला उद्यान अधिकारी व कर्मचारियों ने बलिदानियों के स्मृति स्थल पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन


स्वयं को सत्याग्रही कहने वाले रामवृक्ष यादव ने दो दिन तक जवाहर बाग में रुकने की प्रशासन से अनुमति ली। इसके बाद जवाहर बाग पर कब्जा कर लिया। 2 जून 2016 को जवाहर बाग को कब्जा मुक्त कराने पहुंचे तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और फरह थाना प्रभारी संतोष यादव को कब्जा करने वाले ने मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पुलिस ने जवाहर बाग को कब्जा मुक्त कराया। प्रशासन ने जवाहर बाग का सौंदर्यीकरण कराते हुए दोनों बलिदानी पुलिस अधिकारियों का स्मृति स्थल बनाए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी श्लोक कुमार ने दोनों शहीद हुए अधिकारियों की तस्वीर पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह, एसपी देहात सुरेश चंद रावत, एसपी क्राइम अवनीश कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे। दूसरी ओर जिला उद्यान अधिकारी ने जवाहर बाग स्थित स्मृति स्थल पर जाकर दोनों बलिदानियों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed