{"_id":"695c08b987cf02c66b0d4d25","slug":"remembering-the-attack-on-the-somnath-temple-the-rss-performed-a-rudrabhishek-ceremony-mathura-news-c-161-1-vrn1003-101170-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले को याद कर संघ ने किया रुद्राभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सोमनाथ मंदिर पर हुए हमले को याद कर संघ ने किया रुद्राभिषेक
विज्ञापन
वृंदावन। सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनवी के हमले को एक हजार वर्ष होने पर धर्म रक्षा संघ ने सोमवार को परिक्रमा मार्ग स्थित भागवत मंदिरम पर भगवान सोमनाथ का रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भारतीय सभ्यता और सनातन धर्म को विश्वपटल पर रोशन करने के लिए सभी देशवासियों को एकजुट होने का संदेश दिया।
संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि जनवरी 1026 में महमूद गजनबी ने सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण कर उसके धार्मिक महत्व एवं सनातन सभ्यता को नष्ट करने का प्रयास किया था। राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि सोमनाथ मंदिर हजार साल के हमलों के बावजूद फिर से खड़ा हो सकता है तो भारत भी अपने गौरव को विश्वपटल पर फिर से हासिल कर सकता है। इस अवसर पर श्रीदास प्रजापति, मुकेश शर्मा, अतुल कृष्ण दास महाराज, महंत देवानंद, आदित्यानंद महाराज, अजय शर्मा, ब्रजकिशोर पचौरी, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे।