फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Remains of Somnath Jyotirlinga to Arrive on the 2nd

Mathura News: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अवशेष 2 को आएंगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Remains of Somnath Jyotirlinga to Arrive on the 2nd
जानकारी देते आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्य। 
मथुरा। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्ष पुराने अवशेष 2 अप्रैल को कान्हा की नगरी में आ रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार ने रविवार को मसानी रोड स्थित एक होटल में कार्यक्रम को लेकर बैठक की।
विज्ञापन

साध्वी कनकेश्वरी और साध्वी राधारानी ने बताया कि 1026 ईसवी में सोमनाथ मंदिर के विध्वंस के बाद अग्निहोत्री पुजारियों ने इन अवशेषों को गुप्त रूप से संरक्षित रखा। कांची के शंकराचार्य की सलाह पर इन अवशेषों को जनवरी 2025 में श्रीश्री रवि शंकर को सौंपा गया। अब स्वामी भव्यतेज महाराज के सानिध्य में ये अवशेष देशव्यापी यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन

आशीष कक्कड़ ने ब ताया कि 2 अप्रैल को सुबह 7 बजे श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट नंबर 3 से अवशेषों की शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा गोविंद नगर स्थित गर्तेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां सुबह 7:30 से 10:00 बजे तक विशेष सोमनाथ शिवलिंग पूजा, भजन-कीर्तन और दर्शन का आयोजन होगा। बैठक में नूपुर जैन, जॉली अग्रवाल, लोकेश गोस्वामी और अर्णव भट्टाचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed