फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relief is expected from the budget...Industry should receive a boost

Mathura News: बजट से राहत की उम्मीद...उद्योगों को मिले बढ़ावा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Relief is expected from the budget...Industry should receive a boost
मथुरा। केंद्र सरकार के बजट से जिले के लोग राहत की उम्मीद जता रहे हैं। लोगों ने बजट में केंद्र सरकार से एक लाख टैक्स देने वाले को फ्री चिकित्सा सुविधा देने की मांग की है। साथ ही कहा है कि आयकर की सीमा बढ़ाने पर विचार करना चाहिए। सरकारी कर्मचारियों की तरह करदाताओं को भी उसी प्रकार की चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। वहीं महिलाओं को भी इस बजट से काफी राहत मिलने की उम्मीद है। किसान भी एमएसपी पर गारंटी कानून की उम्मीद कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्या बोले व्यापारी

अर्थव्यवस्था की रीढ़ होने के नाते उन्हें सामाजिक सुरक्षा मिलनी चाहिए, वहीं किसानों ने लागत कम करने और लाभकारी मूल्य पर जोर दिया है। नए स्टार्टअप के लिए भी केंद्र सरकार को राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन

राजेश बजाज
--
देश के बजट में लघु कुटीर उद्योगों के विषय में गहन चिंतन होना चाहिए। दम तोड़ता रहे टोटी उद्योग, साड़ी उद्योग, चांदी उद्योगों को राहत देनी चाहिए। टैक्स में छूट व असीमित करो से मुक्ति भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शशिभानु गर्ग
--
यदि सरकार एक लाख से ऊपर टैक्स देने वालों को सरकारी या अनुबंधित निजी अस्पतालों में फ्री इलाज की सुविधा देती है, तो इससे न केवल कर चोरी रुकेगी, बल्कि टैक्स देने वालों का सम्मान भी बढ़ेगा।
अमित गोयल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article