{"_id":"6abc0a59abdb094201002dda","slug":"relief-from-waterlogging-on-major-dhyan-chand-marg-mathura-news-c-29-1-mtr1025-615119-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलभराव से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जलभराव से मिलेगी निजात
विज्ञापन
मथुरा। मेजर ध्यानचंद मार्ग और आसपास की कॉलोनियों में जलभराव की समस्या से लोगों को जल्द राहत मिलेगी। मंगलवार को नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बाइक से वार्ड संख्या 33 और 03 का भ्रमण कर जमीनी हकीकत जानी। इस दौरान जल निकासी और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। उन्होंने कहा कि नाला निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट राज्य सेक्टर योजना के तहत शासन को भेजा गया है।
नगर आयुक्त ने गोपाल धाम, राधा धाम, बैकुंठ ग्रीन, लक्ष्मी वाटिका, मोहिनी स्टेट, माया कॉलोनी, निधिवन, शिवपुरी, ब्रह्मपुरी, बलदेव देव गार्डन, समोला, टीला, नर्सिंग विहार और आरके पुरम सहित विभिन्न कॉलोनियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 33 की करीब 18 और वार्ड संख्या 03 की 5 कॉलोनियों का पानी मेजर ध्यानचंद मार्ग पर जमा होता है। यह क्षेत्र निचले इलाके में होने के कारण जलभराव की समस्या बनी रहती है।
मेजर ध्यानचंद मार्ग पर नाला निर्माण के लिए 5 करोड़ रुपये का एस्टीमेट राज्य सेक्टर योजना के तहत शासन को भेजा गया है। इसकी स्वीकृति के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अतिरिक्त जल निकासी को प्रभावी बनाने के लिए भूमिगत जल संग्रहण टैंक के लिए लगभग 2.7 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। इन कार्यों की स्वीकृति के बाद क्षेत्र को जलभराव से स्थायी राहत मिलेगी। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण संजय सिंह, महाप्रबंधक जलकल मोहम्मद अनवर ख्वाजा और नगर स्वास्थ्य अधिकारी राम गोपाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वार्ड संख्या 33 के पार्षद अभिजीत कुमार और वार्ड संख्या 03 के पार्षद दिनेश कुमार भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
-- -- --
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को दी चेतावनी
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अपर नगर आयुक्त सुनीता सिंह को नर्सिंग विहार में नगर निगम की भूमि का सर्वे कराकर उसे सुरक्षित करने के लिए कहा। ओम नगर में पुलियों की सफाई संतोषजनक न पाए जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को चेतावनी दी गई। उन्हें दो दिन के भीतर पुलिया की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उन्हें ओम नगर सहित पूरे क्षेत्र में पुलिया और नाला-नालियों की प्रभावी सफाई दो दिन में कराने के निर्देश दिए गए। सीएनडीएस को पूरे क्षेत्र का व्यापक सर्वे कर 5 दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। सभी संबंधित विभागों को जलभराव के तात्कालिक और दीर्घकालिक समाधान के लिए समन्वय से काम करने के निर्देश दिए हैं।