फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Relief from decades-old traffic jams

Mathura News: दशकों पुरानी जाम की समस्या से मिली राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Relief from decades-old traffic jams
गोवर्धन। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर लगातार लगने वाले जाम से आखिरकार लोगों को राहत मिल गई। ब्लॉक कार्यालय के सामने लगने वाले पैंठ बाजार को पुलिस प्रशासन ने राधाकुंड मार्ग पर स्थानांतरित कर दिया है। बताया गया है कि पहले यह पैंठ बाजार पशु बाजार के रूप में लगता था, जिसे जाम की समस्या के चलते गोवर्धन डीग रोड पर शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को बाजार ब्लॉक कार्यालय के सामने लगाए जाने और दुकानदारों द्वारा सड़क पर सामान सजाने और वाहनों के अव्यवस्थित खड़े होने के कारण मार्ग संकरा हो गया। इससे मथुरा गोवर्धन मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों और मांग को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार ने भी जाम से निजात दिलाने के लिए बाजार को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर सहमति जताई। इसके बाद क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार सिंह ने मौके की स्थिति को देखते हुए बिना किसी विरोध के पैंठ बाजार को राधाकुंड मार्ग पर शिफ्ट करा दिया।
विज्ञापन

वर्जन

स्थानीय लोगों की जाम की शिकायत पर इस बाजार को राधाकुण्ड मार्ग पर शिफ्ट कर दिया गया है। बृहस्पतिवार को जाम न लगने से इस निर्णय को सफल माना जा रहा है।

अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed