फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Regular cleaning will be done on the upper surface of Yamuna water

Mathura News: यमुना जल की ऊपरी सतह पर नियमित होगी सफाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Regular cleaning will be done on the upper surface of Yamuna water
मथुरा। यमुना जल की ऊपरी सतह पर नियमित सफाई के लिए दो ट्रैश स्कीमर मशीनों सहित अन्य आधुनिक उपकरण खरीदे जाएंगे। नगर निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे यमुना घाटों के साथ-साथ वृंदावन तक बेहतर साफ-सफाई हो सकेगी। बीते दिनों नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था।
विज्ञापन


हर साल यम द्वितीय समेत अन्य त्योहारों पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु यमुना में स्नान कर पूजा-अर्चना करते हैं। इसलिए शासन की मंशा है कि यमुना घाटों को विकसित करने के साथ ही यमुना जल की ऊपरी सतह की निरंतर साफ-सफाई हो सके। इसके लिए नगर निगम ने आधुनिक उपकरणों के साथ ही बड़ी-बड़ी मशीनें खरीदने की भी तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि यमुना में सफाई केवल एक सरकारी परियोजना नहीं है, बल्कि ब्रजवासियों की आस्था, भविष्य और पर्यावरण संरक्षण का प्रश्न भी है। इसलिए 4.75 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक मशीनें खरीदी जाएंगी। टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्दी ही यमुना में सफाई शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed