{"_id":"d38f5fc2dd97acc088cfb6f529d70abc","slug":"regional-scout-guide-rally-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासन, सहयोग का उदाहरण स्काउट-गाइड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासन, सहयोग का उदाहरण स्काउट-गाइड
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिवसीय मंडलीय स्काउट गाइड रैली का शुक्रवार दोपहर को समापन हो गया। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज मैदान पर रैली के अंतिम दिन स्काउट और गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ‘बेटी बचाओ’ पर शानदार प्रस्तुति ने लोगों का ध्यान खींचा।
कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्राचार्य मुकेश अग्रवाल और मुख्य अतिथि उपशिक्षा निदेशक आगरा मंडल आरपी शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान आरपी शर्मा ने कहा कि स्काउट गाइड के लिए चुनौतियाें का सामना करना कठिन नहीं है।
अनुशासन, सहयोग और व्यवस्थित कार्य पद्धति स्काउट-गाइड से प्राप्त होती है। रैली संयोजक अजय कृष्ण सारस्वत ने कहा कि अनुशासन हमेशा सज्जनता की राह दिखाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम समापन के अवसर पर प्रतियोगियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डा. सुरेन्द्र शर्मा, सत्यपाल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, देशराज सिंह, अनीता गौतम, वीके सारस्वत आदि प्रमुख रूप से सहयोगी रहे।