{"_id":"65c003d42e8ba6954f004d01","slug":"refused-to-feed-golgappa-acid-thrown-on-young-man-mathura-news-c-29-1-agr1017-193204-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोलगप्पे खिलाने से किया मना, युवक पर फेंका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोलगप्पे खिलाने से किया मना, युवक पर फेंका तेजाब
विज्ञापन
राया(मथुरा)। कस्बे के कटरा बाजार में रविवार शाम गोलगप्पे खिलाने से मना करने पर एक शख्स ने दुकानदार पर तेजाब फेंक दिया। इससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। गनीमत रही कि तेजाब ढकेल संचालक के ऊपर नहीं गिरा।
कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी, निवासी राममगन कई सालों से कटरा बाजार में चाट-पकौड़ी की ढकेल लगता है। रविवार शाम व्यापारी मोहल्ला निवासी एक शख्स गोलगप्पे खाने आया। उसने पहले भी कई बार खाने के बाद रकम नहीं दी थी। इस कारण राममगन ने मना दिया। इसे लेकर पहले कहासुनी हो गई और थोड़ी देर बाद वह तेजाब की शीशी लेकर आया ढकेल संचालक के ऊपर तेजाब फेंका। गनीमत रहीं कि संचालक के ऊपर तेजाब नहीं गिरी। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कस्बा प्रभारी मनोज कुमार मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित व्यापारियों समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने आरोपी की तलाश लेकिन वह पुलिस के आने आने से पहले ही भाग गया। पीडि़त की तहरीर पर आराेपी व्यापारी मोहल्ला निवासी गुल्लू पहलवान के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।