फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Refinery police encounter with ganja smugglers one smuggler injured by bullet three others also arrested

Mathura: गांजा तस्करों के साथ रिफाइनरी पुलिस की मुठभेड़, एक तस्कर गोली लगने से घायल; तीन अन्य भी दबोचे

Wed, 14 May 2025 12:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 May 2025 12:59 PM IST
सार

मथुरा के रिफाइनरी थाना पुलिस की गांजा तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान कई राउंड गोलियां चलीं। पुलिस की गोली लगने से एक गांज तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथ तीन अन्य तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया है। 
 

विज्ञापन
Refinery police encounter with ganja smugglers one smuggler injured by bullet three others also arrested
गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में थाना रिफाइनरी पुलिस और स्पेशल टास्क टीम की मंगलवार रात को गांजा तस्करों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने उन्हें टोका तो गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गांजा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल सहित 5 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 36 किलो गांजा, तमंचा-कारतूस तथा 6 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


 

सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात को रिफाइनरी नगर के सामने श्रीजी मार्केट से आगे पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि काशीराम कट के पास मधुबनी खंडहर में बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, रिफाइनरी थाना प्रभारी अजय वर्मा, रिवार्डेड टीम प्रभारी अमित चौहान मौके पहुंच गए। घेराबंदी होते देख गांजा तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाबी कार्रवाई में एक गांजा तस्कर की टांग में गोली लगी। तस्कर घायल साथी को ले जाने लगे। पुलिस टीम ने उनका पीछा किया और पांचों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में दो तमंचा-कारतूस मिले। सीओ रिफाइनरी ने श्वेता वर्मा ने बताया कि गोली लगने से जिला बिजनौर के थाना हल्दौर के लड़नपुर निवासी लोकेंद्र घायल हुआ है। 

 
विज्ञापन

अन्य तस्करों ने अपने नाम हल्दौर थाना क्षेत्र के गांव लाडनपुर निवासी परवेंद्र चौधरी, बिजनौर के थाना चांदपुर के अहमद नगर निवासी मोहम्मद मोईन, थाना चांदपुर के महमुल्लापुर ढाकी निवासी इमरान तथा गोविंद नगर के नया बांस रानी मंडी निवासी मो. अख्तर बताए। पुलिस ने उपचार के बाद सभी तस्करों को कोर्ट में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया।

 

लोकेंद्र हैं तस्करी का मास्टरमाइंड, 12 मुकदमे हैं दर्ज
सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि लोकेंद्र पूरे गैंग का मास्टर माइंड है। सभी लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आए थे। क्षेत्र में फुटकर विक्रेताओं को सप्लाई करने के लिए खड़े थे। लोकेश के ऊपर बिजनौर के विभिन्न थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। परवेन्द्र के खिलाफ बिजनौर और हरदोई में पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा अन्य आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed