फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Recite Manas for nine days during Navratri.

Mathura News: नवरात्र के नौ दिन करें मानस का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Recite Manas for nine days during Navratri.
मोरारी बापू का अ​भिनंदन करते राजस्थान सरकार में मंत्रीगण।
बरसाना। माताजी गोशाला में 9 दिवसीय श्रीरामकथा का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को तीसरे दिन कथावाचक मोरारी बापू ने कहा कि श्रीरामचरितमानस में महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के तीन–तीन स्वरूपों का वर्णन मिलता है। इन्हीं से नवरात्र की साधना पूर्ण होती है। अतः साधक को नवरात्र के 9 दिन मानस का पाठ अवश्य करना चाहिए।
विज्ञापन


व्यासपीठ से मोरारी बापू ने कहा कि हमें भूतकाल की उलझनों और भविष्य की चिंता में न फंसकर सीमित वर्तमान को राधे-राधे भजने में लगाना चाहिए। बापू ने माता के स्वरूपों पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि कहा हमारी जननी माता है, जन्मभूमि माता है, गीता माता है, गंगा माता है, गायत्री स्वरूपा रामायण माता है, सीता माता हैं, सती माता हैं और गाय भी हमारी माता है। गोमाता की महत्ता समझाते हुए उन्होंने कहा कि गाय के 16 लक्षण गुरु के 16 लक्षणों के समान होते हैं। पद्मपुराण का प्रसंग सुनाया कि खेत में चरती गाय को हटाने मात्र से राजा जनक जैसे भक्त को भी नर्क का दर्शन करना पड़ा। रामकथा में महर्षि याज्ञवल्क्य–भारद्वाज संवाद, ऋषि मार्कण्डेय भगवान विश्वनाथ संवाद और माता सती द्वारा प्रभु श्रीराम की परीक्षा का प्रसंग सुनाया गया। राधे राधे के कीर्तन पर मान मंदिर गुरुकुल के बालकों को झूमते देख पंडाल राधे राधे के जयघोष से गूंज उठा।
विज्ञापन


कथा में महामंडलेश्वर ज्ञानानंद महाराज, संत नरहरि दास महाराज, राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत, गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, मान मंदिर सेवा संस्थान के अध्यक्ष रामजीलाल शास्त्री, कार्यकारी अध्यक्ष राधाकांत शास्त्री, सचिव सुनील सिंह ब्रजदास, माताजी गोशाला के संयोजक राजबाबा, आयोजक हरेश एन संघवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed