{"_id":"631375cddd13fc9d91d5c72583ae0505","slug":"rd-paliwal-ceo-of-braj-planning-board-has-taken-a-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 साल की कार्ययोजना पर काम करेगा ब्रज प्लानिंग बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 साल की कार्ययोजना पर काम करेगा ब्रज प्लानिंग बोर्ड
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/वृंदावन
Updated Mon, 31 Aug 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
करीब एक साल की मशक्कत के बाद आखिरकार ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेेंट बोर्ड अमल में आ गया है। सोमवार को बोर्ड काउंसिल की पहली बैठक भी हुई। इसमें बोर्ड के अधिकार और कार्यों को लेकर चर्चा की गई। तय किया गया कि ब्रज विकास के लिए 30 साल की कार्ययोजनाएं तैयार की जाएंगी। गौरतलब है कि ब्रज प्लानिंग बोर्ड के गठन की बात सबसे पहले ‘अमर उजाला’ की वृंदावन में आयोजित ‘मुद्दा ब्रज विरासत का...’ गोष्ठी में उठी थी।
काउंसिल की सोमवार को हुई पहली बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के सीईओ आरडी पालीवाल ने की। सभी विभागाध्यक्षों की सदस्य के रूप में मौजूदगी रही। एमवीडीए के उपाध्यक्ष नगेन्द्र प्रताप ने बोर्ड का उद्देश्य बताया। मुख्य लेखाधिकारी जय प्रकाश ने बोर्ड के नियमों की जानकारी दी। सीईओ आरडी पालीवाल ने कहा कि बोर्ड के अमल में आने के बाद भी सभी विभाग उसी तरह कार्य करते रहेंगे, जैसे पूर्व में करते रहे हैं। उनकी स्वतंत्रता पर बोर्ड बाधक नहीं होगा। बोर्ड योजनाओं को एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि अब विभाग कोई योजना तैयार करेगा, तो उस पर बोर्ड में चर्चा होगी। अन्य विभाग भी उसमें अपने सुझाव शामिल कर सकते हैं। अब ऐसा नहीं होगा कि पीडब्ल्यूडी सड़क बना रहा है तो उसके बाद जलनिगम या अन्य विभाग वहां पाइप लाइन डालेगा। किसी भी योजना पर समग्ररूप से विचार होने के बाद ही उसे प्रस्तावित किया जाएगा।
परियोजना प्रबंधक जल निगम मो. निजामुद्दीन, राया चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल, ईओ वृंदावन रामआसरे कमल ने सवाल भी उठाए, जिनका समाधान सीईओ आरडी पालीवाल ने किया। बैठक में सीडीओ मनीष कुमार वर्मा, एडीएम वित्त जयशंकर मिश्रा, एडीएम कानून व्यवस्था सुरेन्द्र शर्मा, सचिव एमवीडीए एसबी सिंह, चीफ इंजीनियर आरके शुक्ला, अन्य सभी विभागाध्यक्ष, मथुरा चेयरमैन मनीषा गुप्ता आदि शामिल हुईं।