फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   RCC drain to be constructed from Chandanvan to Laxmi Nagar STP

Mathura News: चंदनवन से लक्ष्मी नगर एसटीपी तक बनेगा आरसीसी नाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
RCC drain to be constructed from Chandanvan to Laxmi Nagar STP
मथुरा। शहर को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने कवायद तेज कर दी है। अर्बन फ्लड नियंत्रण एवं स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना के तहत चंदनवन से शक्ति द्वार होते हुए धरना स्थल और लक्ष्मी नगर स्थित एसटीपी तक जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने की योजना बनाई गई है। इसी क्रम में प्रस्तावित आरसीसी नाले के एलाइनमेंट के संरक्षण को लेकर नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने प्रस्तावित नाले के मार्ग और जल निकासी व्यवस्था से जुड़े विभिन्न तकनीकी बिंदुओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तकनीकी पहलुओं का गहन परीक्षण कर ऐसी प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे क्षेत्र में जल निकासी सुचारु हो सके और भविष्य में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान किया जा सके। नगर आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ, सुरक्षित और जलभराव मुक्त मथुरा नगर निगम की प्राथमिकता है। जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रस्तावित कार्यों में तकनीकी मानकों और भविष्य की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed