{"_id":"6499e018d4b4f5685e0cb1b4","slug":"rca-college-got-the-recognition-of-bca-and-bsc-computer-science-mathura-news-c-29-1-mtr1016-95221-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: आरसीए महाविद्यालय को मिली बीसीए व बीएससी कंप्यूटर साइंस की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: आरसीए महाविद्यालय को मिली बीसीए व बीएससी कंप्यूटर साइंस की मान्यता
Tue, 27 Jun 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 27 Jun 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। अब आरसीए गर्ल्स डिग्री कॉलेज में नए पाठ्यक्रम संचालित होंगे। महाविद्यालय को बीसीए, बीएससी कंप्यूटर साइंस सहित अन्य विषयों की भी मान्यता मिल गई है। इससे शहर के साथ देहात क्षेत्र की छात्राओं को भी अपना मनपसंद पाठ्यक्रम पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इन पाठ्यक्रमों में इसी शैक्षिक सत्र से प्रवेश प्रारंभ हो गए हैं।
प्राचार्या डॉ. प्रीति जौहरी ने बताया कि कॉलेज को डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से कुछ नए पाठ्यक्रमों को संचालित किए जाने की अनुमति मिल गई है। इनमें बैचलर ऑफ कंप्यूटर साइंस (बीसीए), बीएससी इन कंप्यूटर साइंस व सांख्यिकी (अतिरिक्त विषय) और बीए इतिहास (अतिरिक्त विषय) शामिल हैं। इन सभी कोर्सेज में वर्तमान सत्र से ही प्रवेश लिए जा रहे हैं।
बताया कि उक्त सभी पाठ्यक्रमों एवं अतिरिक्त विषयों में 60-60 सीटों पर प्रवेश लिए जाने की मान्यता मिल गई है। बीसीए की फीस 16 हजार रुपये प्रति सेमेस्टर, बीएससी कंप्यूटर साइंस की 10 हजार रुपये वार्षिक रखी गई है। प्राचार्या ने बताया कि नगर में किसी भी कन्या महाविद्यालय में इन पाठ्यक्रमों की मान्यता नहीं है। इन कोर्सेज के संचालन से नगर के साथ देहात क्षेत्र की छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर प्रबंध समिति के सचिव गिरीश अग्रवाल व संध्या श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद थे।