{"_id":"58f3bd004f1c1be55c470c16","slug":"rationing-systum-will-be-fine-in-three-months","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह में दुरुस्त हो जाएगा राशन वितरण: अतुल गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह में दुरुस्त हो जाएगा राशन वितरण: अतुल गर्ग
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के मंत्री प्रतुल गर्ग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के खाद्य एवं रसद मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि राशन वितरण में धांधली प्रदेश स्तर की समस्या है। इससे निपटने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं, आगामी तीन माह में बायोमेट्रिक पद्धति से राशन वितरण शुरू हो जाएगा और व्यवस्था दुरुस्त हो जाएगी।
मंत्री अतुल गर्ग श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। कार्यक्रम से पूर्व नवीन मित्तल के आवास पर उन्होंने कहा कि सूबे में राशन का वितरण बायोमेट्रिक पद्धति (थंब इंप्रेशन) से होने जा रहा है। हमारा प्रयास है कि राशन का लाभ पात्रों को मिले। इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं।
गेहूं की खरीद में हीलाहवाली और किसानों को हो रही दिक्कत के सवाल पर उन्होंने कहा वो जल्द ही खरीद केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। सरकार की मंशा है किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके। इसके लिए सरकार ने खरीद का लक्ष्य तीन गुना कर दिया है। इस दौरान ओमप्रकाश सिंह, चिंताहरण चतुर्वेदी, प्रदीप गोस्वामी आदि मौजूद रहे।