फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ration not distributed in the district due to strike of dealers

Mathura News: डीलरों की हड़ताल से जिले में नहीं बंटा राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Ration not distributed in the district due to strike of dealers
मथुरा। राशन विक्रेताओं ने मंगलवार को सात माह के बकाया कमीशन की मांग को लेकर हड़ताल कर दी। इससे जनपद में कहीं भी राशन का वितरण नहीं हो सका। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए मथुरा उचित दर विक्रेता परिषद के बैनर तले भूतेश्वर स्थित नरसिंह की बगीची पर बैठक की। बैठक में तय हुआ कि जब तक बकाया कमीशन का भुगतान नहीं होगा राशन का वितरण नहीं किया जाएगा। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम मुरारी चौहान ने कहा कि सरकार राशन विक्रेताओं के साथ अन्याय कर रही है। पिछले सात माह से उन्हें कमीशन नहीं मिला है, जबकि राशन का वितरण हर माह कराया जा रहा है। कमीशन न मिलने के कारण उनके परिवार मुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मोहन पंडित, सुरेश चंद, केके जैन, भूरा शैख, सिराजुद्दीन, जगदीश, सकूर अहमद, नन्हे मिया, विजेंद्र पहलवान, जगदीश प्रसाद, महाराज सिंह, हरीश चंद, महेश चंद, पुष्पेंद्र, उदयभान आदि मौजूद रहे। वहीं कोसीकलां में मंगलवार को राशन की दुकानें बंद रहीं। सोमवार को राशन डीलर ने बैठक की और मंगलवार से राशन न बांटने का निर्णय लेते हुए हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया। राशन डीलर पदमचंद अग्रवाल ने बताया कि पिछले 8 महीने से कमीशन का न मिलना, दिसंबर में जो फ्री राशन वितरित किया था, उसका भुगतान नहीं किया गया है। जो माल गोदाम से दुकान पर पहुंचता है उसका किराया ठेकेदार को देना होता है, लेकिन वह उनसे ही लिया जाता है। उसका भुगतान ठेकेदार से कराए जाने आदि मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed