फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ratanlal School girls dominate the hockey field

Mathura News: हॉकी के मैदान में रतनलाल स्कूल की छात्राओं का दबदबा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Ratanlal School girls dominate the hockey field
विजयी छात्राओं के साथ प्रधानाचार्या डॉक्टर नीता सिंह।
मथुरा। क्षेत्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में रतनलाल फूल कटोरी देवी विद्यालय की छात्राओं ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपना दबदबा कायम किया। मथुरा के श्रीजी बाबा विद्यालय में आयोजित क्षेत्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय की अंडर-14 और अंडर-19 टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं अंडर-17 टीम ने बेहतर खेल दिखाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रतनलाल स्कूल की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। टीम की खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, तेज पास और मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर विपक्षी टीमों को कड़ी चुनौती दी। निर्णायक मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर खिलाड़ियों ने विद्यालय का नाम रोशन किया। वहीं अंडर-17 टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का स्थान हासिल किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक जीतने वाली दोनों टीमें अब अक्टूबर में अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। इसके लिए खिलाड़ियों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विद्यालय की टीम का अगला लक्ष्य सितंबर में वृंदावन के रामकली विद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता है। इसमें भी रतनलाल विद्यालय की खिलाड़ी अपनी मजबूत चुनौती पेश करेंगी। लगातार प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। विद्यालय प्रबंधक डॉ. अनुज विजय और प्रधानाचार्य डॉ. नीता सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed