फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rasiya singing

सुन ओ बरसाने की छोरी, खेलेंगे तुम संग होरी...

Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Rasiya singing
मथुरा। द्वारिकाधीश मंदिर में होली के गीतों पर नाचती महिलाएं और युवतियां। - फोटो : MATHURA
मथुरा। सुन ओ बरसाने की छोरी, खेलेंगे तुम संग होरी... के साथ प्रारंभ हुआ रसिया गायन भक्तों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर में चल रहे होली महोत्सव में होली गीत और रसिया गाए जा रहे हैं। होली के इन रसिया और गीतों पर महिला श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे द्वारिकाधीश मंदिर में होली के रसियाओं का गायन शुरू हो गया। फाग द्वारकेश रसिया मंडल के संरक्षक चुन्नीलाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में रसिया गायन हुआ। इस अवसर पर मंदिर में होली रे रसिया बरजोरी रे रसिया, कौन गांव के कृष्ण कन्हैया और कौन गांव की गोरी रे रसिया...आदि गायन से मंदिर में होली की बयार सी बहने लगी। श्रद्धालु अपने को नाचने से रोक नहीं पाए। मंदिर प्रांगण राजाधिराज के जयकारों से गुंजायमान हो रहा था।
विज्ञापन

मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रमों का निर्धारण मंदिर के गोस्वामी बृजेश कुमार महाराज द्वारा किया जाता है और उसका संचालन मंदिर के युवराज डॉ. वागीश कुमार द्वारा किया जाता है। उन्होंने बताया कि होलाष्टक प्रारंभ होने के साथ ही मंदिर में चल रहे होली के कार्यक्रमों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलेगा और देश विदेश से आए सभी तीर्थयात्री इसका आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमावस्या पर मंदिरों में हुए धार्मिक आयोजन
अमावस्या होने के कारण मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजन हुए। सुबह देश भर से आए श्रद्धालुओं ने यमुना में स्नान किया। इसके बाद मां यमुना का दूग्धाभिषेक कर पूजन किया। भक्तों ने मथुरा के द्वारिकाधीश, प्राचीन केशवदेव मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मस्थान आदि मंदिरों में माथा टेका और मनौती मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed