{"_id":"5db9cfd08ebc3e93bb4c8099","slug":"rashan-card-mathura-news-agr4128623180","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक सकता है डेढ़ लाख कार्ड धारकों का राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक सकता है डेढ़ लाख कार्ड धारकों का राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद के डेढ़ लाख कार्ड धारकों के राशन पर ब्रेक लग सकता है। बार-बार आग्रह के बावजूद उपभोक्ताओं द्वारा राशन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया जा रहा है। इस स्थिति में आपूर्ति विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को आंखें दिखाना शुरू कर दिया है।
जनपद में राशन कार्ड धारकों की संख्या करीब 4.5 लाख है। इसमें डेढ़ लाख लोगों के कार्ड के साथ आधार का लिंक नहीं कराया गया है। सरकार ने अब सभी कार्ड धारकों के लिए आधार की अनिवार्यता की है। इसके बावजूद उक्त कार्ड धारक सभी सदस्यों के आधार को कार्ड से लिंक नहीं करा रहे हैं।
इस आशय की जानकारी आपूर्ति विभाग द्वारा कोटेदार के माध्यम से पिछले कई माह से दी जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए आपूर्ति विभाग ने अब ऐसे कार्ड धारकों के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। आधार से लिंक न कराने वालों की संबंधित यूनिट में कटौती कर दी जाएगी। हालांकि इसके लिए अभी कोटेदार को संबंधित कार्ड धारक को चेतावनी देने के निर्देश दिए हैं। इस चेतावनी के बाद भी वे आधार से कार्ड को लिंक नहीं कराते हैं तो फिर राशन रोकने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि लोगों को आधार से कार्ड को लिंक कराने का आग्रह किया जा रहे हैं। ऐसा न कराने वालों के साथ सख्ती बरती जाएगी।
आपूर्ति कार्यालय में चक्कर लगा रहे लोग
नए राशन बनवाने, नाम कटने पर उसे जुड़वाने और आधार का लिंक कराने वालों की भीड़ जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय पर लगी रहती है। विभाग की प्रक्रिया में बार-बार चक्कर लगाने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।