फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Rare coincidence will be made on the first day of the year

Mathura News: साल के पहले दिन बनेंगे दुर्लभ संयोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 06:26 PM IST
विज्ञापन
Rare coincidence will be made on the first day of the year
मथुरा। इस बार नव वर्ष - २०२३ में भगवान भास्कर अश्वनी नक्षत्र, मेष राशि और धनु लग्न में उदित होंगे। बुधादित्य नाम के राजयोग का निर्माण होगा। साल के पहले दिन इतने सारे शुभ योग होना दुर्लभ संयोग है। वर्ष में शनिदेव भी राशि परिवर्तन करेंगे। 17 जनवरी 2023 को कुंभ राशि में उनका प्रवेश होगा।
विज्ञापन

नए साल की ज्योतिषगणना को लेकर कामेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने बताया कि एक जनवरी नव वर्ष की सूर्योदय कुंडली के अनुसार कहीं खुशी और कहीं गम का माहौल बनेगा। बुध आदित्य योग बन रहा है। मथुरा सहित संपूर्ण ब्रजभूमि का सर्वांगीण विकास होगा। नगरी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेगी। नए साल में अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आलोक गुप्ता ने बताया कि जनवरी 2023 के पहले दिन रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, जयद योग बन रहे हैं। वृषभ, तुला और धनु राशि के जातकों को कारोबार और नौकरी में लाभ के योग हैं। बताया कि 1 जनवरी को सूर्य देव धनु राशि में, शुक्र देव मकर राशि में, गुरु बृहस्पति मीन राशि में, केतु तुला राशि में और चंद्र देव मेष राशि में रहेंगे। साल 2023 की शुरुआत ग्रहों की शुभ स्थिति से हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक गुप्ता ने बताया कि आनंद नाम का शुभ योग इस दिन रहेगा। शिव और सिद्ध नाम के 2 शुभ योग भी इस दिन रहेंगे। इस दिन बुध और सूर्य की युति धनु राशि में बनेगी, जिससे बुधादित्य नाम के राजयोग का निर्माण होगा। साल के पहले दिन इतने सारे शुभ योग होना दुर्लभ संयोग है।

राजेश शर्मा बताते हैं कि आंगल वर्ष एवं नव संवत्सर दोनों ही शनिवार से प्रारंभ हो रहे हैं। इसलिए शनि क ा प्रभाव इस पूरे कलेंडर वर्ष में एवं मार्च 2023 तक रहेगा। नव संवत्सर बहुत ही समृद्धि लाने वाला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed